Service Plus Portal In Hindi :– भारत देश जो कि काफ़ी बड़ा देश है जहां लगभग 135 करोड़ जनता निवास करती है। इसलिए देश के हर राज्य के सरकारी दफ्तर में सरकारी कार्यो को कराने के लोगो की भीड़ लगी रहती है। हालांकि इसे कम करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयास लर रही है। और अब केंद्र सरकार ने सराकरी दफ्तरों के कार्य का बोझ कम करने और देश के नागरिको की बेहतर सुविधाओ के लिए सर्विस प्लस पोर्टल की शुरुआत की है।
इस पोर्टल पर अनेक सरकारी कार्यो को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों का बोझ कम हो सके और साथ ही देश के नागरिको को अपने काम को कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने न पड़े। भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गए यह पोर्टल सर्फ एक राज्य के लोगो के लिए नही बल्कि देश के हर राज्य के नागरिको के लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है।
आज इन डिजिटल युग मे लोग अपने कार्यो को ऑनलाइन घर बैठे ही करना चाहते है। और जब हम किसी सरकारी दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ो को बनवाने की बात करते है, इसके लिए नागरिको को सरकारी के दफ्तर के चक्कर लगाने होते है। तब जाकर नागरिक इन दस्तावेजों को बनवा पाते है। लेकिन अब नागरिको को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के द्वारा Service Plus Portal की शुरुआत की है। जिसके बारे में आज हम आपको अपने इन आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है।
सर्विस प्लस पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन Service Plus Portal
![[आनलाइन रजिस्ट्रेशन] सर्विस प्लस पोर्टल | Service Plus Portal Login Certificate 1 Service Plus Portal Ragistration](https://govtyojana.com/wp-content/uploads/2020/12/Service-Plus-Portal-Ragistration.jpg)
डिजिटल भारत को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के द्वारा सर्विस प्लस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर देश के नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज को ऑनलाइन बनवा सकेंगे। इसके अलावा भी अन्य कई सरकारी सुविधाओ को उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि देश के नागरिको को सरकारी योजनाओं में आवेदन करने या सरकारी दस्तावेज आदि बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े।
नाम | सर्विस प्लस पोर्टल |
किसने शुरू की | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
घर बैठे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र | |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://serviceonline.gov.in |
Service Plus Portal पर लगभग 1000 से भी ज्यादा सरकारी सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका लाभ लेने के देश के नागरिको को Service Plus Portal Online Rajistration करना होगा। जिसके बारे में नीचे हमने बताया है। जिसे फॉलो करके आप आसानी से यहां अपना रजिस्ट्रेशन करके इस पोर्टल पर मिलने वाली सेवाओ का लाभ उठा सकेंगे।
[ऑनलाइन पंजीकरण] उत्तर प्रदेश ग्रामोद्योग रोजागर योजना | CM Gramodyog Rojgar Yojana
Service Plus Portal पर किन सेवाओ का लाभ उठा सकेंगे?
सर्विस प्लस पोर्टल सरकार के द्वारा देश के नागरिको की सुविधाओं के लिए काफी अच्छा पोर्टल है, जिसकी मदद से अब देश के नागरिक घर बैठे सराकारी सेवाओ का लाभ उठा सकेंगे। बाकी इस पोर्टल पर किन सेवाओ का लाभ उठाया जा सकेंगे वह कुछ इस प्रकार है –
- इस पोर्टल की मदद से देश के नागरिक अपना बिजली बिल, पानी बिल का भुगतान ऑनलाइन घर बैठे कर सकेंगे।
- सर्विस प्लस पोर्टल की मदद से उपभोक्ता पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- जन्म प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जैसे सरकारी दस्तावेजों को ऑनलाइन बनवा सकेंगे।
- सर्विस प्लस पोर्टल की मदद से आब व्यापार लाइसेंस आदि भी बनवा सकेंगे।
सर्विस प्लस ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | How To Service Plus Portal Ragistration
सरकार के द्वारा Service Plus Portal पर 1000 से भी ज्यादा सरकारी सेवाओं को जोड़ा गया है। जिनका लाभ उठाने के लिए आपको पहले इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा यह काफ़ी आसान है जिसके बारे में नींचे हमने स्टेप by स्टेप डिटेल में बताया है। तो चलिये जानते है –
- घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इस लिंक https://serviceonline.gov.in से क्लिक करके इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल वेबसाइट के होमपेज पर आपको Menu का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।
- Menu पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ विकल्प निकलकर आएंगे जहां आपको Ragister के option पर क्लिक कर देना है।
![[आनलाइन रजिस्ट्रेशन] सर्विस प्लस पोर्टल | Service Plus Portal Login Certificate 2 Service Plus Portal Ragistration](https://govtyojana.com/wp-content/uploads/2020/12/Service-Plus-Portal-Ragistration-1.jpg)
- अब आपके आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जहां आपको Email ID, Name, Mobile Number आदि पूछी गयी जानकारी को भरना है। और कैप्चा कोड डालकर Submit के बटन पर क्लिक कर।देना है।
![[आनलाइन रजिस्ट्रेशन] सर्विस प्लस पोर्टल | Service Plus Portal Login Certificate 3 Service Plus Portal Ragistration](https://govtyojana.com/wp-content/uploads/2020/12/Service-Plus-Portal-Ragistration-2.jpg)
- Submit करते ही आपका इए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। और यहां आपको एक User Name, Password मिल जाएगा जिसे आपको Note करले रख लेना है।
सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?
अगर आप इस पोर्टल पर अपना आवेदन कर चुके है, और अब उसकी स्थिति जांचना चाहते है तो इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते है –
- आवेदन स्थिति जांचने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल वेबसाइट https://serviceonline.gov.in/ पर जाना है।
- पोर्टल पर विजिट करते ही यहां इसके होमपेज पर आपको Track Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा जहां आपको क्लिक कर देना है।
![[आनलाइन रजिस्ट्रेशन] सर्विस प्लस पोर्टल | Service Plus Portal Login Certificate 4 सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति कैसे चेक करें](https://govtyojana.com/wp-content/uploads/2020/12/सर्विस-प्लस-पोर्टल-आवेदन-स्थिति-कैसे-चेक-करें.jpg)
- अब आपके सामने यहां एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको आवेदन स्थिति जांचने के लिए दिए विकल्प में से किसी एक का चयन करके उसे फील करना हौ, और कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर देना है।
![[आनलाइन रजिस्ट्रेशन] सर्विस प्लस पोर्टल | Service Plus Portal Login Certificate 5 सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति कैसे चेक करें](https://govtyojana.com/wp-content/uploads/2020/12/सर्विस-प्लस-पोर्टल-आवेदन-स्थिति-कैसे-चेक-करें-1.jpg)
- अब यहां आपके सामने आपकी आवेदन स्थिति निकलर आ जायेगी।
सर्विस प्लस ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब
सर्विस प्लस पोर्टल क्या है?
सर्विस प्लस पोर्टल केंद्र सरकार के द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक सरकारी दस्तावेज घर बैठे बनवा सकते हैं।
सर्विस पोर्टल के माध्यम से कौन कौन से दस्तावेज बनवा सकते हैं?
केंद्र सरकार द्वारा लांच किए गए सर्विस पोर्टल के माध्यम से आप आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं।
सर्विस प्लस पोर्टल का लाभ कौन ले सकता है?
इस ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत देश के सभी नागरिक 100 से भी ज्यादा ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।
क्या इस सर्विस प्लस पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकते हैं?
जी हां यदि आप चाहें तो इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सर्विस प्लस ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सर्विस प्लस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप हमारे द्वारा ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं।
अंतिम शब्द
दोस्तो हम अपने पिछले कई आर्टिकल में जिक्र कर चुके है और ये लगभग सभी जानते है कि भारत जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। जहां सरकारी कार्यों के पूरा कराने या कोई सरकारी कागजात बनवाने के लिये सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते है। जहां भीड़ होने अधिक होने की बजह से समय पर काम नही होता है। जो देश के हर नागरिक के लिए बड़ी समस्या का विषय बना हुआ है।
ग्रीन राशन कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन | Green Ration Card Yojana 2025 | Online Application
लेकिन अब इस बात को ध्यान में रखते सरकार के द्वारा सर्विस प्लस पोर्टल की शुरुआत की है। जिसका लाभ सीधे देश के नागरिको को दिया जाएगा। बाकी आज हमने आपको Service Plus Portal In Hindi के बारे में डिटेल में बता दिया है। मुझे उम्मीद है कि आपको इस पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गयी होगी और आप इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके होंगे।
लेकिन अगर आपको अभी भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में समस्या हो रही है, या फिर इससे जुड़ी किसी अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके साथ जुड़कर आपकी पूरी सहायता करेंगे। साथ ही दोस्तो अगर आपको इस पोर्टल के बारे में हमारे इस आर्टिकल में उचित जानकारी मिली हो तो इसे अन्य जानने वाले लोगो के साथ जरूर साझा करें।