निरोगी हरियाणा योजना | पात्रता, दस्तावेज उद्देश्य व अप्लाई ऑनलाइन | Nirogi Haryana Yojana

|| निरोगी हरियाणा योजना 2025 | Nirogi Haryana Yojana 2025? | निरोगी हरियाणा योजना 2025 का उद्देश्य | हरियाणा निरोगी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply For Haryana Nirogi Yojana? ||

वर्तमान समय में लोगो के बदलते लाइफस्टाइल के कारण कई की बीमारियां तेजी से फैल रही है लेकिन गरीब परिवारों को इन बीमारी की जांच करने और इलाज कराने में काफी दिक्कत होती है इसलिए हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों स्वास्थ और सेहत को ध्यान में रखते हुए निरोगी हरियाणा योजना 2025 नाम से एक नई पहल शुरू की जा रही है।

जिसके माध्यम से हरियाणा राज्य में निवास करने वाले सभी अंत्योदय परिवारों के लोगो का मुफ्त में हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इतना ही नहीं अगर किसी व्यक्ति में Nirogi Haryana Yojana 2025 के अंतर्गत चेकअप किए जाने वाले कोई बीमारी पाई जाती है तो उसका निशुल्क इलाज भी किया जाएगा।

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचने के लिए इसे 6 भागो में बाटा गया है जिसके पहले चरण में राज्य के 2475380 अंत्योदय परिवारों के 9813214 सदस्यों को लाभ प्राप्त होगा। अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी है और आप जानना चाहते है=कि हरियाणा निरोगी योजना 2025 क्या है? और इसका लाभ कैसे मिलेगा तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा क्योंकि इस लेख में हमने Nirogi Haryana Yojana 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। तो आपका और अधिक समय खबर न करते हुए चलिए शुरू करते है-

निरोगी हरियाणा योजना 2025 क्या है? | What is Nirogi Haryana Yojana 2025?

निरोगी हरियाणा योजना 2025 की शुरुआत भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा धार्मिक नगरीय कुरुक्षेत्र में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में किया गया है। Nirogi Haryana Yojana 2025 के अंतर्गत हरियाणा राज्य के सभी पात्र नागरिकों को सरकार के द्वारा मुफ्त में हेल्थ चेकअप और हेल्थ चेकअप में पाई जाने वाली बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

निरोगी हरियाणा योजना पात्रता, दस्तावेज उद्देश्य व अप्लाई ऑनलाइन Nirogi Haryana Yojana

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में सुचारू रूप से चलने हेतु सरकार ने इसे 6 भागों में विभाजित किया है, जिसका पहला चरण शुरू किया जा चुका है। निरोगी हरियाणा योजना 2025 के पहले चरण में अंत्योदय परिवार के 98 लाख 13 हजार 214 लोगों को Free health CheckUp और स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का लाभ घर पर ही प्राप्त होगा।

इस योजना के शुरू होने से अब राज्य के नागरिकों को अस्पतालों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। अगर आप भी हरियाणा निरोगी योजना 2025 का लाभ लेना चाहते है लेकिन आपको नही पता कि इस योजना के लिए कौन पात्र होगा तो इसके संबंध में जानने के लिए आप इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि हमने इस लेख में निरोगी हरियाणा योजना 2025 से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में विस्तार से बताया है.

योजना का नाम निरोगी हरियाणा योजना
राज्य हरियाणा
साल 2022
किसने शुरू की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा
उद्देश्यहेल्थचेक अप की सुविधा उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायताजांच एवं उपचार निशुल्क किया जाएगा  

प्रथम चरण में मिलेगा 98 लाख लोगों को फ्री हेल्थ चेक अप

हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा निरोगी योजना 2025 के प्रथम चरण को शुरू कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य के 98 लाख से भी अधिक लोगो को मुफ्त जांच और स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ लेने के लिए हरियाणा राज्य के निवासियों को अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा

बल्कि वह घर पर ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. जिससे कि राज्य के नागरिकों को अस्पताल के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा और वह स्वास्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। इस योजना के तहत राज्य के उन सभी अंत्योदय परिवारों शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 लाख या उससे कम है।

निरोगी हरियाणा योजना 2025 का उद्देश्य | Objective of Nirogi Haryana Yojana 2025

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा निरोगी हरियाणा योजना 2025 को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा राज्य के गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा और निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि नागरिकों को अस्पतालो के चक्कर काटने से छुटकारा मिल सके। निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से जिन लोगो का हेल्थ चेकअप किया जाएगा.

और यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी निकलती है तो उसका मुफ्त में इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के शुरू होने के बाद नागरिकों को स्वास्थ संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए अस्पतालों में जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि वह घर बैठे इन सभी सेवाओ का लाभ ले पाएंगे।

निरोगी हरियाणा योजना जांच विवरण

इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के सभी वर्ग के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा जिसके लिए राज्य सरकार सभी वर्ग के नागरिकों के लिए अलग-अलग रंग के ओपीडी कार्ड प्रदान करेंगी, जिसके माध्यम से लाभार्थी आसानी से शारीरिक जांच, शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी, दांतो और आंखों की जांच  आदि करवा सकेंगे। निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से किए जाने वाली स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट रोगी को प्रदान कर दी जाएगी, जिसके बाद वह जान सकते है कि उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या है या नही।

निरोगी हरियाणा योजना के लाभ | Benefits of Nirogi Haryana scheme

इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य के नागरिकों कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे, यदि आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • इस योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य के सभी अंत्योदय परिवारों को हेल्थ चेकअप की सुविधा मिलेगी।
  • हरियाणा निरोगी योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद राज्य के नागरिकों को अपना स्वास्थ्य चेकअप कराने के लिए अस्पतालों में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • हरियाणा राज्य के नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का लाभ मिलेगा जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी।
  • सभी प्रदेशवासियों को इस योजना के माध्यम से आयु के आधार पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जाएगा ताकि आयु अनुरूप होने वाले संक्रमण अथवा गैर संक्रमण रोग की जांच हो सके।
  • निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से आयु अनुरूप के आधार पर सभी देशवासियों को 25 तरह की जांच कराने का मौका भी मिलेगा.
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की जाएगी।
  • हरियाणा निरोगी योजना 2025 का लाभ सभी परिवारों के हर आयु के सदस्यों को लाभ मिलेगा।

निरोगी हरियाणा योजना 2025 के लिए पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria For Nirogi Haryana Scheme 2025

  • निरोगी हरियाणा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • हरियाणा राज्य में निवास करने वाले सभी वर्ग के नागरिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • हरियाणा निरोगी योजना 2025 का लाभ सभी परिवारों के किसी भी आयु का सदस्य लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जिनकी परिवारिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Documents Required For Nirogi Haryana Scheme

हरियाणा राज्य में सुचारू रूप से चलाई जा रही निरोगी हरियाणा योजना 2025 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना जरूरी है, जो सूचीबद्ध रूप में नीचे दिए गए हैं जैसे-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा निरोगी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply For Haryana Nirogi Yojana?

क्या आप हरियाणा निरोगी योजना का लाभ प्राप्त करके निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा राज्य के सभी पात्र परिवारों की जांच करके उन्हें इस योजना के माध्यम से स्वास्थ संबंधित जांच एवं इलाज की सुविधा प्रदान उनके घर पर ही की जाएगी। इससे ना सिर्फ आपको अस्पताल जाकर अपना समय बर्बाद करने की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपके पैसों की भी बचत होगी।

हरियाणा निरोगी योजना 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

निरोगी हरियाणा योजना क्या है?

निरोगी हरियाणा योजना हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

हरियाणा निरोगी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

हरियाणा निरोगी योजना का लाभ प्रदेश के सभी वर्ग के परिवारों को प्राप्त होगा लेकिन अंत्योदय परिवार के सदस्यों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या इस योजना के अंतर्गत किए जाने वाले स्वास्थ्य प्रशिक्षण या जांच के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?

जी नहीं, इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली स्वास्थ्य प्रशिक्षण या जांच के लिए आपको किसी भी प्रकार के शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है बल्कि यह सारी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।

क्या निरोगी हरियाणा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा?

 जी नहीं, इस योजना के लिए आपको आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा सभी परिवारों को घर-घर जाकर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा निरोगी योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

इस जन हितकारी योजना की शुरुआत हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=76CqsgFBr7c

निष्कर्ष

आज हमने आप सभी को अपने इस लेख के माध्यम से हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई जनहितकारी योजना हरियाणा निरोगी योजना क्या है? के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारे इस लेख में बताई गई जानकारी समझ और पसंद आई होगी यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप हमारे इसलिए को अधिक से अधिक अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वह भी इस योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment