Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025: बढ़ती महंगाई आज किसी के लिए परेशानी का विषय बनती जा रही है। जब हम बढ़ती महंगाई के बारे में सोचते है तो रसोई गैस की तरफ हमार सबसे पहले ध्यान जाता है। क्योंकि रसोस गैस सिलेंडर के दाम आय दिन बढ़ते जा रहे है। जिसे एक आम आदमी के जेब का बोझ बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब इस बढ़ते महँगाई रसोई गैस के दामों के बीच महाराष्ट्र राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल जारी की है।
जी हाँ ने महाराष्ट्र राज्य सरकार जे अपने राज्य के गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की है। यह एक ऐसी योजना जिसके तहत महाराष्ट्र राज्य में निवास करने वाले गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष सरकार की तरफ से तीन फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत फ्री गैस सिलेंडर उन्हीं परिवारों को प्रदान किया जा रहे हैं, जिनके परिवार में कम से कम पांच सदस्य है।
राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई Maharashtra Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 काफी कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना के शुरू होने से गरीब परिवारों को बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप महाराष्ट्र राज्य के नागरिक है और योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको Maharashtra Annapurna Yojana 2025 Online Apply करना होगा। जिसकी जानकारी हम अपने इस लेख के माध्यम से साझा करने जा रहे है। तो आइए जानते है-
Table of Contents
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 क्या है?
अन्नपूर्ण योजना 2025 की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य में की गई है। इस योजना की शुरुआत 28 जून 2025 को बजट पेश करते हुए की गई थी। योजना की शुरुआत वित्त मंत्री अजीत पवार जी ने की है। योजना की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने राज्य में निवास करने वाले गरीब परिवारों को योजना के तहत हर वर्ष मुफ्त में तीन गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है।

Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 का लाभ राज्य की उन सभी महिलाओं को दिया जाएगा जिनके नाम में गैस कनेक्शन है और वह बीपीएल कार्ड धारक है। योजना के तहत राज्य सरकार ने राज्य के लगभग 52 लाख परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला लाभार्थी को Annapurna Yojana 2025 Form भरना होगा।
आवेदन फॉर्म स्वीकार करने के बाद महिलाओं को हर बर्ष योजना के तहत सरकार की तरफ से मुफ्त में तीन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। गरीब परिवारों के लिए यह राज्य सरकार की काफी कल्याणकारी योजना साबित होने वाली है। अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल के अंतर्गत बने रहे।
योजना का नाम | Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 |
राज्य का नाम | महाराष्ट्र |
कब शुरू हुई | 28 जून |
लाभ | प्रति बर्ष तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | गरीब परिवार की महिलाओ को धुए से छुटकारा दिलाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | samagra.gov.in, nfsa.gov.in |
Annapurna Yojana 2025 का उद्देश्य
महाराष्ट्र राज्य में काफी ऐसे परिवार निवास करते हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण से उनके परिवार की महिलाओं को आज भी चूल्हे पर भोजन पकाना पड़ता है। चूल्हे पर भोजन बनाने का मतलब महिलाओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियां और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 की शुरुआत की है।
इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को सरकार की तरफ से मुक्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे गरीब परिवार की महिलाएं सुरक्षित रूप से गैस चूल्हे पर खाना पका सकें। इस योजना के शुरू होने से महिलाओं को चूल्हे से निकलने वाले धुएं से निजात मिलेगी साथ ही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
ये भी जाने – Free LPG Gas Cylinder Yojana 2025: सरकार राशन कार्ड धारकों को दे रही है 3 फ्री गैस सिलेंडर, आज ही करें आवेदन
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 के लिए पात्रता
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ राज्य के केवल जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा इसलिए राज्य सरकार ने योजना के लिए कुछ पात्रता जारी की है। जो कि आवेदक लाभार्थी के पास होना अनिवार्य हैं जरूरी पात्रता की सूची आप नीचे देख सकते हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला लाभार्थी के नाम पर गैस कनेक्शन होना चाहिए
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल पीएम उज्जवला योजना और लड़की बहिन योजना के लाभार्थी महिलाएं पात्र होंगी।
- इस योजना के लिए एक राशन कार्ड पर एक ही लाभार्थी पात्र होगा।
- जिन परिवार में पांच सदस्य होंगे उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा
Maharashtra Annapurna Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र का लाभ लेने के लिए आवेदक को आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो की आवेदन करने वाले लाभार्थी के पास होना जरूरी है बाकी जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- गैस कनेक्शन
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फ़ोटो
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 Online Apply कैसे करें?
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 Form भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो कि महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 Official Website और ऑफ़लाइन दोनो तरह से शुरू की है। नीचे हमने दोनो प्रक्रियाओं के बारे के स्टेप बाय स्टेप बताया है। आप किसी तरह से योजनजे में अपना आवेदन सकते है-
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 Online Apply
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको पंजीकरण का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
- अब आपको पंजीकरण फॉर्म मिलेगा। जिसमे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही पोर्टल वेबसाइट पर आपका पंजीकरण हो जाएगा।
- अब आपको दोबारा वेबसाइट पर जाना होगा।
- और लॉगिन के बटन पर क्लिक करके यूजर आईडी एंड पासपोर्ट डालकर वेबसाइट पर लोगिन करना होगा।
- लोगिन करते ही आपको Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 का विकल्प मिलेगा। इसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको योजना से जुड़ा आवेदन फॉर्म मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
- अब आआपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजो को आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा।
- अब अंत मे आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका योजना में आवेदन हो जाएगा।
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 Offline Apply
- योजना में ऑफ़लाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नजदीकी गैस कनेक्शन के ऑफिस जाना होगा।
- ऑफ़िस से आपको Annapurna Yojana 2025 Form प्राप्त करना होगा।
- प्राप्त किए गए आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फार्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें।
- सभी जानकारी और दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ जोड़ने के बाद एक बार आवेदन फार्म की जांच कर ले
- अब आवेदन फॉर्म वापस ऑफिस में जमा कर दें
- इस तरह से योजना में आपका ऑफलाइन आवेदन हो जाएगा और आवेदन फार्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिल जाएगी
Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 FAQ
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना कहाँ शुरू की गयी है?
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ राज्य के गरीब परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ क्या है?
इस योजना के तहत सरकार की तरफ से महिलाओं को हर वर्ष तीन गैस रसोई सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं दोनों प्रक्रिया के बारे में ऊपर स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
ये भी पढ़ें –
- यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना 2025 हर साल महिलाओं को मिलेंगे 2 फ्री सिलेंडर | UP Free Gas Cylinder Yojana 2025
- Rajasthan Free Mobile Yojana 2025 List: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में ऐसे करें अपना नाम चेक
निष्कर्ष
आज हमने Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025: सरकार दे रही है मुफ्त 3 गैस सिलेंडर से जुड़ी सभी जानकारी अपने इस आर्टिकल के माध्यम से साझा की है हम उम्मीद करते हैं दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपको योजना से जुडी अन्य किसी तरह की जानकारी के बारे में जानना है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं.